Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

महंत शुभम गिरी ने लालढांग या श्यामपुर कांगड़ी को ब्लॉक बनाने की मांग उठाई, डोभाल को किया सम्मानित

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरी महाराज ने हरिद्वार में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कई महत्वपूर्ण मांगे उठाईं। उन्होंने लालढांग या श्यामपुर कांगड़ी को नया ब्लॉक बनाने की पुरजोर वकालत की। इसके साथ ही, उन्होंने भूपतवाला स्थित राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों की नियुक्ति और आपातकालीन सुविधा शुरू करने की मांग भी की।
महंत शुभम गिरी महाराज ने बताया कि बहादराबाद ब्लॉक में श्यामपुर कांगड़ी और लालढांग तक का क्षेत्र शामिल है, जिससे इन इलाकों के लोगों को ब्लॉक कार्यालय आने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इस समस्या को हल करने के लिए उन्होंने श्यामपुर कांगड़ी या लालढांग में से किसी एक को नया ब्लॉक बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने भूपतवाला के राजकीय चिकित्सालय की बदहाली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और आपातकालीन सेवाएं तत्काल शुरू करने की मांग की।
2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों पर भी उन्होंने बात की। उन्होंने कुंभ से पहले शहर में पार्किंग, सीवर और पेयजल सुविधाओं का विस्तार करने, कुंभ म्यूजियम का निर्माण कर गंगा प्रदर्शनी का आयोजन करने और संतों व श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाओं को समय से पूरा करने की बात कही। इसके अतिरिक्त, उन्होंने धर्मनगरी में हवाई अड्डे के निर्माण की मांग भी रखी।
पत्रकार वार्ता के दौरान, पूर्व महानगर अध्यक्ष लव दत्ता एवं कपिल जौनसारी ने धर्मनगरी में बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अपराधों की रोकथाम के लिए नशे पर पूरी तरह रोक लगाने और हाल ही में हुई मासूम बालिका की हत्या के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
इसी अवसर पर, महंत शुभम गिरी ने पत्रकारिता में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार रतनमणी डोभाल को सम्मानित भी किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *