Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

यूसीसी के तहत 16,133 रजिस्ट्रेशन हेतु मिलें आवेदनों में 13,811 को मिला अनुमोदन

1 min read
Listen to this article


हरिद्वार:  कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में यूसीसी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी को ई-डिस्ट्रिक मैनेजर अभिषेक चौहान द्वारा अवगत कराया कि जनपद के 16,133आवेदन यूसीसी रजिस्ट्रेशन हेतु प्राप्त हुए है जिसमें से 13,811आवेदनों को अनुमेादन किया जा चुका है,शेष 894 लम्बित है जिन्हे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में स्थापित सीएससी सेंटरों कोे पत्र के माध्यम से सम्पर्क कर प्रतिदिन कम से कम 10यूसीसी के रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही रेट लिस्ट चस्पा करें।उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके अधीन कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अभी तक यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया गया है तो वो तत्काल विवाह पंजीकरण करवा ले। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा लापरवाही एवं शिथिलता बरती जाती है,तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक करवाई की जाएगी,जिनकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की होगी।इसके पश्चात जिलाधिकारी सीएम हेल्प लाईन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान शिकायतों का‘‘सरलीकरण,समाधान,निस्तारण एवं संतुष्टि‘‘के मूूलमंत्र के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए।उन्हेंाने शिकायतकर्त्ता की संतुष्टि हेतु प्रत्येक शिकायत के निस्तारण में शिकायतकर्त्ता से दूरभाष पर वार्ता करने के निर्देश दिए।लम्बित शिकायतों का निस्तारण शीघ्रता से करने के निर्देश सभी जनपदीय अधिकारियों को दिए कि आगामी बैठक से पूर्व लम्बित प्रकरणों को शीघ्रता से निपटाए तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे,अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,उप जिलाधिकारी रुड़की लक्ष्मीराज चौहान,उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार,उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल,डीडीओ वेद प्रकाश,डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह,सीईओ केके गुप्ता, एसपीओ उरेडा वाई एस बिष्ट,एसएनए रुड़की अमरजीत कौर,डीओ पीआरडी मुकेश भट्ट सहित नगर पालिका/पंचायतो के अधिशासी अभियंता व कर्मचारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *