Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

बच्चों के लिए कानूनी जागरूकता शिविर अल्मोड़ा में आयोजित

1 min read
Listen to this article

अल्मोड़ा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा ने उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बच्चों को बाल अनुकूल कानूनी सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए चार जागरूकता शिविर लगाए।
सचिव शचि शर्मा के मार्गदर्शन में विवेकानंद इंटर कॉलेज, मंगलदीप खत्याड़ी, लैप्रोसी मिशन करबला और बलढौटी में आयोजित इन शिविरों में छात्रों, दिव्यांगों और अन्य लोगों को नालसा बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना, किशोर न्याय अधिनियम, किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति के बारे में बताया गया।
विशेष रूप से अनाथ, परित्यक्त, आपदा पीड़ित और मानव दुर्व्यवहार के शिकार बच्चों की देखभाल और संरक्षण पर जोर दिया गया। वात्सल्य योजना के तहत अनाथ बच्चों को मिलने वाली वित्तीय सहायता और उनकी शिक्षा की सरकारी व्यवस्था की भी जानकारी दी गई।
प्राधिकरण ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए एक विशेष इकाई के गठन की भी जानकारी दी, जिसमें पैनल अधिवक्ता और अधिकार मित्र शामिल हैं, जो निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करेंगे। शिविरों में पैम्फलेट और पोस्टर भी वितरित किए गए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *