रायवाला ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक में जनसमस्याओं और संगठन पर चर्चा
1 min read
रायवाला, उत्तराखंड: रायवाला ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक ग्रामसभा साहबनगर में संपन्न हुई, जिसमें जनसमस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि कांग्रेस कमेटी मासिक बैठकों और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आम जनता के बीच जा रही है, उनकी मूलभूत समस्याओं को सुन रही है और उनके निवारण के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा कर रही है। साथ ही, संगठन को ग्रामसभा से बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सुझाव भी लिए जा रहे हैं ताकि कांग्रेस आमजन से जुड़ सके।
ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल रमोला और कार्यकारी अध्यक्ष दीपा चमोली ने महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चिंता व्यक्त की और सरकार पर लोगों को धर्म व जाति के नाम पर बांटने का आरोप लगाया। प्रदेश सचिव भगवती प्रसाद सेमवाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने साहबनगर ग्रामसभा की बदहाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हाइवे से सटा होने के बावजूद यह क्षेत्र पिछड़ा हुआ है, जहां बिजली और पक्की सड़कों का अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय झूठे वादे करते हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस अंशुल त्यागी, मीना थापा, गजेंद्र विक्रम शाही, ममता राणा, निर्मल थापा, शांति देवी, पद्मा थापा, अंजू शाही, हरभजन सिंह चौहान, टीकाराम व्यास, विजय रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
