हरिद्वार: कांग्रेस ने भूमि घोटाले को लेकर धामी सरकार पर साधा निशाना
1 min read
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने पं. गोविंद वल्लभ पंत पार्क, देवपुरा चौक पर नगर निगम हरिद्वार में हुए भूमि घोटाले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य घोटाले में शामिल अधिकारियों और सफेदपोश नेताओं के नाम उजागर करना था। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने संभाला।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने धामी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि यह जांच का विषय है कि निगम घोटाला किस भाजपा नेता के संरक्षण में हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों के नाम सामने नहीं आते, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने निगम चुनाव टालकर प्रशासक राज में घोटालों को बढ़ावा दिया है। उन्होंने पूरे प्रशासक कार्यकाल की जांच की मांग की।
विधायक झबरेड़ा वीरेंद्र जाती और रुड़की महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि निगम चुनाव में देरी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए की गई। ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी और पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार में डूबा बताया और निगम प्रशासक के पूरे कार्यकाल की जांच की मांग दोहराई।
पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और वरिष्ठ नेता मनोज सैनी ने धामी सरकार को “धीमी सरकार” करार देते हुए कहा कि कांग्रेस के आंदोलन से सरकार घुटनों पर आ गई है। पूर्व पार्षद राजीव भार्गव और पार्षद सुनील कुमार सिंह ने घोटाले के पैसों की वसूली होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। वरिष्ठ नेता तीर्थपाल रवि और श्रमिक नेता राजेंद्र चुटैला ने अधिकारियों के साथ-साथ सफेदपोश नेताओं के नाम भी उजागर करने की मांग की।
वरिष्ठ नेता मुकर्रम अंसारी और महेश प्रताप राणा ने भाजपा सरकार को “लूट का केंद्र” बताते हुए महिला और आमजन की असुरक्षा पर चिंता जताई। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी और पूर्व अध्यक्ष विमला पाण्डेय ने भ्रष्टाचार को चरम पर बताते हुए बेटियों और आमजन की सुरक्षा पर सवाल उठाए।
धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, विमल शर्मा साटू, अंकित चौहान, नितिन यादव, सुमन अग्रवाल, कमलेश भारद्वाज, इरफान अंसारी, दीपिका गुप्ता, मंजू गोस्वामी, हिमांशु राजपूत, अजय गिरी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की, ऋषभ वशिष्ठ, पुनीत कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी, अकरम अंसारी, बलराम गिरी कड़क, आशु श्रीवास्तव, उदित विद्याकुल, कामेश्वर यादव, मनोज गिरी, देवेन्द्र गिरी, जाशिद अंसारी, विनोद गिरी, सत्यपाल शास्त्री, महेंद्र गुप्ता, मंजू रानी, वीरेंद्र भारद्वाज, ममता, जगदीश प्रसाद, अतुल गुसाईं, शिवा, मुकेश, सुनील, नकुल माहेश्वरी, त्रिपाल शर्मा, जे एस तोमर, ब्रह्मचंद, नवीन पाल, शुभम जोशी, उदयवीर सिंह चौहान, केशव काम्बोज, अरूण राघव, नवीन सैंस, प्रदीप कुमार, महेश चंद बर्मन, हेमंत चंचल, दीपक पाण्डेय, दीपक टण्डन, शुभम कुमार, दिव्यांश अग्रवाल, मृत्युंजय पाण्डेय, नदीम अंसारी, श्रमिक नेता विकास सिंह, रवि कश्यप, प्रहलाद सिंह चौहान, विकास त्यागी, आमिर कुरैशी, राजकुमार प्रजापति, जगतसिंह रावत, पूरन सिंह रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम उपेंद्र कुमार, हेमंत चंचल, अंजू द्विवेदी, सार्थक ठाकुर, रवि बाबू शर्मा, विक्रांत राणा, प्रवेश कुमार, आशीष प्रधान, सोहन ठाकुर, मोहित गर्ग, पूर्व पार्षद मेहरबान खान, नागेश रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।
