Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर खूनी झड़प, 7 घायल, 2 गिरफ्तार

1 min read
Listen to this article


अलीगढ़ उत्तर प्रदेश: जनपद के सांवरिया गेस्ट हाउस में रविवार देर रात एक शादी समारोह उस समय रणभूमि में बदल गया, जब डीजे पर डांस करने को लेकर बारात और दुल्हन पक्ष के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस झड़प में दुल्हन के भाई सहित सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, हरदुआगंज के साधु आश्रम से आई बारात में शामिल लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान, एक 12 वर्षीय बच्चे को धक्का लगने पर लड़की और लड़के पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
दुल्हन के भाई का आरोप है कि मारपीट के दौरान बारातियों ने तमंचे के बट से उनके ऊपर हमला किया, जिसमें दुल्हन के भाई-बहन और मौसी सहित सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद शादी समारोह को स्थगित कर दिल्ली थाना गेट पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *