Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

भारत साधु समाज की 34 दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी विरोध के बीच हुई कार्रवाई

1 min read
Listen to this article

ऋषिकेश: न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज जिला प्रशासन ने भारत साधु समाज की 34 दुकानों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में की गई, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना या अव्यवस्था को टाला जा सके।
बताया जा रहा है कि इन दुकानों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। भारत साधु समाज ने इन दुकानों को बचाने के लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं, लेकिन दोनों ही अदालतों से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने और अदालती आदेशों के अनुपालन में प्रशासन ने अब इन दुकानों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की है।
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर हंगामा और विरोध भी देखा गया, लेकिन भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण स्थिति नियंत्रण में रही। प्रशासन लगातार मौके पर शांति बनाए रखने के लिए स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है।
यह घटना उन अतिक्रमणों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई का एक और उदाहरण है, जिनके खिलाफ कानूनी लड़ाई हारने के बाद भी कब्जा बरकरार था। प्रशासन का कहना है कि वे अदालती आदेशों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *