हरिद्वार: स्पा सेंटर पर छापा, अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 1 पुरुष गिरफ्तार
1 min read
हरिद्वार, उत्तराखंड: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कड़े निर्देशों के बाद, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (AHTU) और थाना गंगनहर रुड़की पुलिस की एक संयुक्त टीम ने रामनगर चौक स्थित “स्पा सेंटर 20-20” पर गुरुवार शाम (आज) को बड़ी छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में लिप्त चार महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को इस स्पा सेंटर में लंबे समय से अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई। छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है, जिसमें नकदी, इस्तेमाल किए गए कंडोम और मोबाइल फोन शामिल हैं।
गिरफ्तार किए गए पुरुष की पहचान सौरभ सैनी पुत्र अचपाल सिंह, निवासी ग्राम हलवान मस्त, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह इस अनैतिक व्यापार में सक्रिय रूप से संलिप्त पाया गया।
इस पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक गुरमीत सिंह पुत्र मदन सिंह, निवासी सहारनपुर बताया जा रहा है, जिसे अनैतिक व्यापार का मुख्य आरोपी बनाया गया है। हालांकि, पुलिस की छापेमारी के दौरान गुरमीत सिंह मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि स्पा सेंटर से पकड़ी गई महिलाओं में से एक गुरमीत सिंह की मंगेतर भी है।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई समाज में फैल रहे अनैतिक व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार गुरमीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे रैकेट के अन्य पहलुओं का भी खुलासा होने की उम्मीद है।
