Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

लक्सर में आसमानी बिजली का कहर: दो की मौत, दो महिलाएं झुलसीं

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार के लक्सर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदलने से दो अलग-अलग घटनाओं में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। हुसैनपुर गांव में गन्ने की निराई कर रही भोली नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं झुलस गईं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जैनपुर गांव में खेत में काम कर रहे 22 वर्षीय शाहबाज की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। इन हादसों के बाद इलाके में शोक का माहौल है और ग्रामीण प्रशासन से तत्काल मुआवजा और बचाव उपायों की मांग कर रहे हैं। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम हुसैनपुर में मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *