जिलाधिकारी की जन-सुनवाई प्रत्येक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में
1 min read
हरिद्वार, 15 जून 2025 : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में अब प्रत्येक सोमवार (अवकाश वाले सोमवार को छोड़कर) को प्रातः 10:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार, जिला मुख्यालय पर जन-सुनवाई की जाएगी। इस जन-सुनवाई में आम जनता की शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को विभागीय योजनाओं और कार्यों की नवीनतम सूचनाओं सहित स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
