Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

महिला बाइक राइडर से अभद्रता पर हरिद्वार पुलिस का सख्त एक्शन: दो आरोपी गिरफ्तार, वैन सीज

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार (उत्तराखंड)। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए महिला बाइक राइडर के साथ की गई अभद्रता के वीडियो पर हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था, जिसके बाद पुलिस ने स्वप्रेरणा से मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू की।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा था हड़कंप

कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें इको वैन (UP15EH 2344) सवार युवक सड़क पर एक महिला बाइक राइडर को अशोभनीय इशारे करते नजर आए थे। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, हरिद्वार पुलिस ने इसका स्वतः संज्ञान लिया और कोतवाली मंगलौर में मुकदमा अपराध संख्या 456/25 धारा 75, 79 BNS के तहत मामला दर्ज किया।

मेरठ पुलिस के सहयोग से दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त

घटना की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने त्वरित जांच करते हुए मेरठ के थाना पल्लवपुरम पुलिस की मदद से घटना में प्रयुक्त ईको वैन को जब्त कर लिया। साथ ही दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:
* राहुल पुत्र महक सिंह, निवासी डबल स्टोरी, पल्लवपुरम, मोदीपुरम, मेरठ
* निखिल पुत्र शीतल कुमार, निवासी सोफीपुर, थाना पल्लवपुरम (वहीं युवक जो विंडो से बाहर झांक रहा था)

आरोपियों ने कबूला जुर्म, बोले- नशे में की हरकत

दौराने पूछताछ दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे 1 जून 2025 को मेरठ से हरिद्वार घूमने आ रहे थे। रास्ते में उन्होंने पुरकाजी बायपास के पास एक महिला बाइक राइडर को देखकर नशे की हालत में अभद्र इशारे किए थे। उन्होंने इस हरकत पर माफी मांगते हुए स्वीकार किया कि यह उनका गैरजिम्मेदाराना और आपत्तिजनक व्यवहार था।

कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच

मेरठ पुलिस ने वाहन को MV एक्ट के तहत सीज कर दिया है। आरोपियों को धारा 170 BNSS के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वाहन में सवार एक अन्य युवक की तलाश जारी है, जिसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की विवेचना SI हेमदत्त भारद्वाज (चौकी प्रभारी नारसन) द्वारा की जा रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *