Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

अल्मोड़ा: महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां

1 min read
Listen to this article

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के ‘संगठन पर्व’ के तहत आज अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने पर जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर नगर मंडल के नेतृत्व में चौघानपाटा में मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके व्यापक अनुभव का लाभ भारतीय जनता पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा। बिष्ट ने विश्वास व्यक्त किया कि भट्ट के कुशल नेतृत्व में भाजपा आगामी पंचायत चुनावों और 2027 के विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर लगातार तीसरी बार शानदार जीत दर्ज करेगी।
इस उल्लासपूर्ण कार्यक्रम में कई प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा, दिनेश मठपाल, आनंद भोज, पार्षद राहुल जोशी, दीपक भंडारी, दीपा अधिकारी, सौरव वर्मा, रेखा आर्या, आनंद कनवाल, हरीश कनवाल, त्रिलोचन जोशी, सुनील कर्नाटक, नरेंद्र बिष्ट, मनोज तिवारी, पंकज बिष्ट, हिमांशु लोहनी, मनीष जोशी, कमल बिष्ट, प्रेम लटवाल, कमला तिवारी, कविता वर्मा, ललिता पंचपाल, प्रति रस्तोगी, सुनीता जोशी, नेहा उप्रेती, भूपेंद्र वल्दिया, सागर वर्मा, मदन बिष्ट, रोहित भोज, कमल वर्मा, सरिता और कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *