ताजा खबरें: उत्तराखंड की खास खबरें,यहां देखें
1 min readअल्मोड़ा में चलाया जाएगा दो दिवसीय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान
अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अल्मोड़ा के आदेशानुसार 25एवं 26जुलाई को अल्मोड़ा जनपद में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा दो दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जायेगा जिसमें समस्त जनपद के विभिन्न क्षेत्रों,स्कूल,कालेजों आदि में जागरुकता शिविर,नुक्कड़ नाटक,रैली व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे एवं पंफ्लेट वितरित किये जायेंगे।इस अभियान का उद्देश्य सभी व्यक्तियों को सड़क सुरक्षा के नियमों,मोटर वाहन अधिनियम,स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर,राहवीर योजना, गुड समेरिटन कानून,मोटर एक्सीडेंट की तिथि से छःमाह के भीतर मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल में आवेदन किया जा सकता है आदि के संबंध में जागरूक करना है।
अंबरीष कुमार विचार मंच ने दी पूर्व विधायक अंबरीष कुमार को श्रद्धांजलि

हरिद्वार: अम्बरीष कुमार विचार मंच पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों को फलाहार भी वितरित किया गया। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष सोम त्यागी ने कहा कि अम्बरीष कुमार जन नेता थे। उनकी पुण्यतिथि पर उनके दिखाए मार्ग चलते हुए समाज के शोषित व वंचित वर्ग के हितों के लिए संघर्ष का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि देने वालों में इसरार अहमद,अजय शर्मा,अंकित चौहान,उज्जवल वालिया,मुकेश शर्मा,धनीराम शर्मा(नीटू),उत्कर्ष वालिय ा,विजय प्रजापति,राजू चितकारा,पुष्पनाथ शर्मा,अनिल ठेकेदार,इकबाल मुन्ना,हाजी शहाबुद्दीन अंसारी ,सदिक गाड़ा,रियाज अंसारी,अजमोद मोदी,नीरज प्रधान बोंगला,दिनेश वालिया,उदयवीर चौहान,नौमान अंसारी,आनंद पांडे,धर्मराज सैनी,सोनू सैनी,धर्मपाल सैनी,शिवम सैनी,सोमपाल सैनी , शुभम रावत,शिवम,हरीश भाटिया,तीरथ भाटिया,चंदन शर्मा,आनंद राठौर,नरेश कुमार वर्मा,अजय राठौर,राहुल राठौर आदि मंच के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।
श्री शिवमहापुराण कथा के समापन पर किया हवन यज्ञ

हरिद्वार। श्रीअखंड परशुराम अखाड़े की और से पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में जिला कारागार रोशनाबाद में आयोजित शिव महापुराण कथा सोमवार को संपन्न हो गयी। कथा की पूर्णाहुति पर हवन यज्ञ कर आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गयी। कथाव्यास महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि कथा के प्रभाव से कारागार में सजा काट रहे बंदियों के जीवन में बदलाव आएगा और वे आपराधिक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होंगे।इस दौरान जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य,श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक,आचार्य विष्णु शर्मा,पंडित पवन कृष्ण शास्त्री,संजय शर्मा,राकेश गैरोला,पवन त्यागी,संजय गोयल, सोमपाल कश्यप शामिल रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा

हरिद्वार: रानीपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य चौक पर कांवड़ लेकर अपने गंतव्यों की और लौट रहे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल। युवा मोर्चा जिला महामंत्री अभिनव चौहान, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भगवान शिव के भक्तों की भक्ति से देशवासियों को प्रेरणा मिलती है।सैकड़ांे मील पैदल चलकर मां गंगा के तट पर शिव भक्त आस्था के साथ पहुंचते हैं।धर्मनगरी के लोगों को शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए।उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिव भक्त कावड़ियों के लिए सुविधा प्रदान कर रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने कहा कि चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारो भक्ति से शराबोर नजारा हिंदू संस्कृति को जताता है।देश दुनिया में सनातन संस्कृति का प्रचार हो रहा है।भगवान शिव के भक्तों की सेवा अवश्य ही फलदाई होती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कावड़ यात्रा को से कुशल संपन्न करने के लिए हर सुविधा प्रदान कर रहे हैं। पुलिसकर्मी रात दिन कावड़ियों की सेवा में जुटे हुए हैं। कावड़ियांे की सेवा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है।
श्री शिव शक्ति महादेव मंदिर में हुई स्फटिकेश्वर महादेव शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा

सनातन धर्म की समृद्ध परंपरा को सशक्त कर रही शिव शक्ति सेवा समिति- श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार: शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा आयोजित धार्मिक आयोजन के तहत रोशनाबाद स्थित शिवालिक गंगा विहार कॉलोनी फेस-2 में नवनिर्मित श्रीशिव शक्ति महादेव मंदिर में शिवलिंग की भव्य प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने विधि-विधान से भगवान स्फटिकेश्वर महादेव शिवलिंग की स्थापना की।श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि शिव शक्ति सेवा समिति का यह प्रयास सनातन धर्म की समृद्ध परंपरा को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि भोलेनाथ के इस दिव्य स्वरूप की आराधना करने से श्रद्धालुओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।समिति के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि संस्था शिक्षा, चिकित्सा और आध्यात्मिक सेवा कार्यों के लिए समर्पित है।उन्होंने कहा कि संतों और महंतों की प्रेरणा से मंदिर सभी के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और कहा कि सावन के महीने में स्फटिकेश्वर महादेव शिवलिंग की स्थापना से रोशनाबाद क्षेत्र आध्यात्मिक रूप से जागृत हुआ है। भगवान शिव की कृपा से यह स्थान क्षेत्रवासियों के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगा।समारोह में ममता सेंगर,राजेश पप्पन,पवन अग्रवाल,अभय अग्रवाल,संदीप सिंगला,सुमित रावल,मुकेश शर्मा,भोला सिंह,परवीन शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अपनी प्रतिभा को नियमित रूप से करें परिष्कार- श्रद्धेया शैलदीदी

हरिद्वार।शांतिकुंज की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने आज शांतिकुंज परिसर में आयोजित बहिनों की विशेष संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक महिला को अपनी प्रतिभा का नियमित रूप से परिष्कार करते रहना चाहिए। श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने और उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभाने के लिए नित्य कुछ नया सीखने का अभ्यास आवश्यक है।सीखने की कोई उम्र नहीं होती,बस सतत अभ्यास और आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है।स्नेहसलिला श्रद्धेया दीदी कहा कि उन्हें भविष्य में बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियाँ संभालनी हैं,जिसके लिए आज से ही मानसिक,बौद्धिक और भावनात्मक रूप से तैयार होना जरूरी है। श्रद्धेया शैलदीदी ने गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा के तप, साधना एवं सेवा भाव को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके जीवन की विस्तृत झलकियाँ प्रस्तुत कीं। उन्होंने बताया कि वंदनीया माताजी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों का भरपूर सहयोग किया और बाद में गायत्री तपोभूमि,मथुरा में हजारों साधकों का मार्गदर्शन कर उन्हें आत्मिक दिशा दी।श्रद्धेया दीदी ने कहा कि वर्ष २०२६ में माताजी का जन्मशताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में जनवरी एवं नवंबर में बड़े आयोजन होने हैं,जिनमें बहिनों को भी भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।इस अवसर पर शांतिकुंज की समस्त बहिनें उपस्थित रहीं।
देसंविवि का ४५वाँ ज्ञान दीक्षा समारोह आज
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के प्रतिकुलपति डॉ.चिन्मय पण्ड्या ने बताया कि विवि ४५वाँ ज्ञान दीक्षा समारोह २२जुलाई को होगा। इस समारोह में भारत के उत्तराखण्ड,मप्र, बिहार सहित अनेक राज्यों के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को दीक्षित किया जायेगा। विवि के प्रतिकुलपति डॉ.चिन्मय पण्ड्या ने बताया कि ज्ञान दीक्षा समारोह विद्यार्थियों को मातृभूमि व संस्कृति के लिए समर्पित होने के लिए कराया जाने वाला यह एक अनुपम पर्व है।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बाबा मस्तनाथ विवि रोहतक के कुलाधिपति महंत बालकनाथ योगी जी उपस्थित रहेंगे। वहीं देसंविवि के कुलाधिपति डॉ.प्रणव पण्ड्या नव प्रवेशी विद्यार्थियों को संकल्पित एवं दीक्षित करायेंगे।
प्रेमिका ने प्रेमी व अन्य के साथ मिलकर कराई अपने देवर की हत्या,

मृतक के हिस्से की जमीन पर थी नजर,हत्या की सुपारी 5 लाख में तय
हरिद्वार: थाना सिडकुल क्षेत्र में डालूवाला मजबता में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के मामले का खुलासा करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की भावी ने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या कराई। सिडकुल पुलिस के अनुसार गत 18जुलाई को डालूवाला में सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो शव की नीटू पुत्र भूरी सिंह निवासी ग्राम खालाटीरा थाना सिडकुल की पहचान की गई। प्रथम दृष्टया से पाया कि नीटू की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई है। इस सम्बन्ध में 20जुलाई को मृतक नीटू के भाई राकेश पुत्र भूरी सिंह निवासी ग्राम खालाटीरा थाना सिडकुल में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना स्वयं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिडकुल को दी गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिडकुल द्वारा अपने नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए सर्विलांस व सीसीटीवी की मदद से सोमवार को संदिग्ध व्यक्ति की पूछताछ से पाया कि हजारा ग्रांट से छोटा और अकबर गांव से गायब है छोटा अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर से अकबर के साथ गांव के जंगल में छिपा है तभी धनौरी रोड की ओर से हजारा ग्रंट की ओर गांव की तरफ एक मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति दिखाई दिए मोटरसाइकिल के नजदीक आने पर उनको रोका गया दोनों मोटरसाइकिल सवार से नाम पता पूछा तो वाहन चालक ने अपना नाम छोटा पुत्र शाहिद निवासी हजारा ग्रांट थाना सिडकुल बताया तथा दूसरे ने अपना नाम अकबर पुत्र निन्ना निवासी हजारा ग्रांट थाना सिडकुल बताया। मौके पर पकड़े गए व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने एक साथ बोले नीटू की हत्या के केस में कल पुलिस हमारे गांव के जावेद को पूछताछ के लिए उठा कर ले गई थी,नीटू की हत्या हम दोनों ने इसी मोटरसाइकिल पर जाकर मिलकर की है। छोटा से पूछताछ की गई तो बताया कि वे मूल रूप से हजाराग्रंट गांव का रहने वाला है,वह गांव में ही फास्ट फूड और कॉस्मेटिक की दुकान कर रखी है ,जबकि विकी मोपेड से गांव-गांव जाकर फेरी करता है। करीब दो साल पहले खालातिरा गांव की सोनिया नाम की महिला से जान पहचान हो गई। महिला के पति ने अपने घर और जमीन का हिस्सा बेचकर अपनी पत्नी को लेकर हैदराबाद रहने लगा था। महिला की नजर अपने देवर के घर गांव की जमीन में हिस्से पर थी तभी उसने अपने दिमाग में एक प्लान तैयार करते हुए छोटे को बताया कि तू मेरे देवर की हत्या कर दे तब हम गांव में आकर रहने लगेंगे जिससे मेरी और तुम्हारी मुलाकात भी होती रहेगी। छोटे ने अपने गांव के ही साथी अकबर को बताया कि हमें नीटू की हत्या करनी है तथा हमें पांच लाख मिलेंगे जो हम आधा-आधा कर लेंगे। पैसों के लालच में 17जुलाई को सुबह में अपने गांव के जावेद से फोन मांगकर नीटू को फोन किया और शाम को अपने पास बुलाने के लिए कहा नीटू ने कहा कि मैं अभी कंपनी में हूं,अपनी ड्यूटी करने के बाद आऊंगा नीटू से हुई बात को मैंने अकबर को बताया कि आज रात में नीटू मेरे पास आने वाला है आज हम उसको मार देंगे। रात को नीटू मेरी दुकान पर आया मैने नीटू को कहा कि ठेकेदार का फोन आया है उसने अभी डालू वाला मजबता बुलाया है।नीटू हमारे पास आया तो मैने नीटू से कहा कि हमें डालू वाला मजबता जाना होगा वहां पर ठेकेदार हमें पैसे देगा तो नीटू ने कहा कि मैंने पी रखी है मैं विक्की नहीं चला पाऊंगा तो मैने उसकी विक्की चलाई और नीटू को बीच में बैठाया और अकबर सबसे पीछे बैठा था उसके बाद हम थोड़ा आगे गए तो विक्की को रोक दिया और अकबर को नीटू को मारने के लिए इशारा किया तो अकबर ने नीटू के सिर पर चापड़ गंडासे से जो हम दोनों मेरे घर से लाए थे और अकबर ने अपनी जेब में रखा था से दो बार मारा तो नीटू नीचे गिर गया और तड़प रहा था तो मैंने अकबर से चापड़ लेकर नीटू के सिर में चार-पांच वार किया और नीटू को मौके पर ही खत्म कर दिया। मामले में पुलिस ने छोटा पुत्र सहीद ,अकबर पुत्र निन्ना तथा महिला निवासीगण हजारागं्रट थाना सिडकुल के खिलाफ प्रभावी कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी,उप निरीक्षक महिपाल सैनी,हेड कांस्टेबल मुजफ्फरबेग तथा कांस्टेबल मनीष शामिल रहे।
