Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

जिलाधिकारी ने भगवानपुर तहसील और विकासखंड का किया औचक निरीक्षण: बायोमेट्रिक उपस्थिति और लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को भगवानपुर तहसील और विकासखंड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराने के निर्देश दिए और बार-बार देर से आने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। जिलाधिकारी ने तहसील न्यायालय में तीन वर्ष से अधिक पुराने और अन्य लंबित वादों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी पटलों के सहायकों को कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने, पत्रावलियों का उचित रखरखाव करने और आमजन की समस्याओं का तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए। विकासखंड कार्यालय में मनरेगा कार्यों के समय पर भुगतान और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। लेखाकार द्वारा ई-ऑफिस संचालन की जानकारी न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत को विशेष स्वच्छता अभियान चलाने और कांवड़ यात्रा के दौरान कूड़े का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही, अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *