Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हरकी पौड़ी से लेकर मनसा देवी तक किया स्थलीय निरीक्षण

1 min read
Listen to this article


हर की पौड़ी क्षेत्र जो भी अवैध दुकानें संचालित हो रही है उनको तत्काल हटाने के निर्देश
हरिद्वार। नगर क्षेत्रांतर्गत एवं हरकी पौड़ी,मनसा देवी,अपर रोड पर किए गए अतिक्रमण का गुरूवार को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया तथा सड़क किनारे बनी नालियों के ऊपर लगी दुकानों को तत्काल नगर निगम एवं पुलिस को हटाने  निर्देश दिए।उन्होंने हरकी पौड़ी सुभाष घाट एवं नाई सोता घाट पर पार्क किए जा रहे दो पहिया वाहनों को भी हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने हर की पौड़ी क्षेत्रांतर्गत जो भी अवैध रूप से दुकानें संचालित हो रही है उनको तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए है कि जिन स्थानों पर अवैध तरीके से कब्जा किया गया है उन स्थानों के भूमि अभिलेखों को जांच उचित कार्यवाही की जाए।उन्होंने हर की पौड़ी क्षेत्रांतर्गत पार्क किए जा रहे दो पहिया वाहनों के संबंध में संबंधित व्यापारियों के साथ बैठक करने के निर्देश पुलिस,नगर निगम, एचआरडीए एवं उप जिलाधिकारी को दिए। मां मनसा देवी मंदिर के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टिगत मंदिर को जाने वाली सभी सीढ़ी मार्ग को बंद करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने अपर रोड से मनसा देवी उड़ान खटोला तक मार्ग में दुकानदारों द्वारा लगाई गई त्रिपाल को तत्काल हटाने झूलते विद्युत तारों दुरस्त करने के निर्देश दिए।इस अवसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि व्यापारियों द्वारा सड़क किनारे नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटवाया जाएगा,इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अवैध कब्जे को तत्काल हटाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो दुकानें अवैध रूप से संचालित हो रही है ऐसी दुकानों को चिन्हित करते हुए नियमानुसार हटाने की कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह,एसपी सिटी पंकज गैरोला,सचिव एचआरडीए मनीष कुमार सिंह,अपर मेलाधिकारी कुंभ दयानंद सरस्वती,उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, सीओ यातायात एसपी बलूनी,एसएचओ रितेश शाह,हरकी पौड़ी चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *