हरिद्वार संक्षिप्त: हरिद्वार की ताजा खबरें, यहां देखें
1 min read
स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी ने लगाया स्वास्थ्य कैंप
हरिद्वार के किडजी स्कूल, फेरूपुर में स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नेत्र, दंत और सामान्य स्वास्थ्य (बीपी, शुगर) की जांच कर दवाइयाँ वितरित की गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, लक्सर के पूर्व चेयरमैन अमरीश गर्ग और महादेव प्राइवेट आईटीआई के प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने इसका उद्घाटन किया।
डा. ललित के. भनोट का जन्मदिन ‘एथलेटिक्स डे ऑफ इंडिया’ के रूप में मनाया गया

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के भीष्म पितामह डा. ललित के. भनोट का जन्मदिन ‘एथलेटिक्स डे ऑफ इंडिया’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर ‘गोल्डन माइन रन’ का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जयध्वज सैनी ने किया। प्रतियोगिता में दिव्य प्रेम सेवा मिशन और योग धाम आर्य नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जयध्वज सैनी, सुभाष कपिल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह चौहान प्रधानाचार्य आदर्श बाल सदन इंटर कालेज बहादुरपुर जट्ट, राजेश मिश्रा,मुस्कान थापा,सचिन आर्य आदि और प्रतिभागी बालक बालिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एथेलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव भारत भूषण ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष कपिल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया । जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर कनखल में पूजा अर्चना की और गंगा में दुग्धाभिषेक व पुष्पांजलि अर्पित कर डा.ललित के.भनोट के उत्तम स्वास्थ्य और उनके खुशहाली की कामना की।जिसमें मुख्य रूप से सचिव भारत भूषण,धर्मेंद्र सिंह चौहान,पुष्पराज पांडे पूर्व अध्यक्ष नेपाल विद्यार्थी संघ,पदमा पांडे अध्यक्ष गोरखाली महिला कल्याण समित,राजेश मिश्रा,पुष्पेंद्र आदि उपस्थित थे
सैनी आश्रम प्रबंधन समिति पर भ्रम फैलाया जा रहा है – आदेश सैनी सम्राट

सैनी आश्रम के संचालन को लेकर जारी विवाद के बीच, नवगठित प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल सैनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कुछ लोग निजी स्वार्थों के चलते समिति को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आश्रम पर किसी का कब्जा नहीं है, यह समाज का है और रहेगा। समिति ने आजीवन और साधारण सदस्यों की संख्या को असीमित करने का प्रस्ताव पारित किया है, जिससे समाज का कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकता है।
