ऑक्सफोर्ड बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई हरिद्वार की गंगा आरती
1 min read
हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती को ऑक्सफोर्ड बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। यह सम्मान श्री गंगा सभा को मिला है, जो पिछले 109 वर्षों से 1916 से लगातार गंगा आरती का आयोजन कर रही है।
ऑक्सफोर्ड बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स के भारत में प्रतिनिधि और संरक्षक सुरेश मिश्रा ने गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ को प्रमाण पत्र सौंपा। मिश्रा ने बताया कि जून 2026 में लंदन में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में गंगा सभा के प्रतिनिधियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने इस उपलब्धि को श्री गंगा सभा, हरिद्वार और पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव की बात बताया। कोरोना महामारी के दौरान भी गंगा आरती का आयोजन बिना रुके प्रतिदिन किया गया था। इस कार्यक्रम में उज्जवल पंडित, सिद्धार्थ चक्रपाणी, डॉ. राजेंद्र पराशर जैसे कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
