Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

मेयर किरण जैसल व राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुभारंभ

1 min read
Listen to this article


हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित शिवडेल पब्लिक स्कूल में आयोजित 23वीं अंडर-18 राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मेयर किरण जैसल एवं राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने दीप प्रज्वलित कर किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।बालक और बालिका वर्ग में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सभी जनपदों की टीम भाग ले रही हैं।इस अवसर पर मेयर किरण जैसल एवं राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि बास्केटबॉल के खेल में राज्य के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड का नाम भारत के पटल पर रोशन किया है।देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में भी बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उत्तराखंड के सीमांत जनपदों के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं और उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं।

हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ललित नैय्यर और सचिव संजय चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री संजय सहगल,उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव मनदीप ग्रेवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता आदित्य चौहान,उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास तिवारी,विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम कपूर,मयंक शर्मा,अनिल गोयल,ऋषि सचदेवा,गुलशन अदलखा,अश्वनी खुराना,प्रकाश केसवानी,सुनील अग्रवाल,राजेंद्र भट्ट,अंकुश रोहिल्ला,सुनील गुप्ता,आलोक चौधरी,योगेश शर्मा,अविनाश झा,मनोरम शर्मा,इंद्रेश गौड़ ,आकांक्षा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *