Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

भारी बारिश के बावजूद जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनी फरियादियों की समस्यायें 

1 min read
Listen to this article


122 शिकायतें करायी गयी दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारण

बैंक नही लौटा रहा रजिस्ट्री;सीडीओ एवं जीएम डीसीबी को 03दिन भीतर कार्यवाही के निर्देश

किराएदार द्वारा प्रताड़िता को विधिक सहायता;वकील;बुजुर्ग को वृद्धावस्था पेंशन मौके पर

देहरादून:  जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसमस्याएं सुनी। भारी बारिश के बावजूद बडी संख्या में फरियादी जनता दर्शन में पहुंचे। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश फरियादियों ने भूमि और घरेलू विवाद के मामले प्रमुखता से रखे।इसके अतिरिक्त मुआवजा,आर्थिक सहायता,पेयजल,एमडीडीए,नगर निगम, पुलिस,शिक्षा,रोजगार आदि से जुड़ी 122समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी।जिनमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निराकरण कर दिया। सहसपुर निवासी विधवा महिला यशोदा देवी ने बताया साहब बैंक धोखाधड़ी कर रहा है,रजिस्ट्री नही लौटा रहा। मेरे स्व.पति ने 10लाख का लोन लिया था,उनकी मृत्यु से पहले उन्होंने 03तीन लाख से अधिक ऋण जमा कर लिया था।इसके बाद बैंक द्वारा डराने पर किसी तरह मैंने अपने रिश्तेदारों से मदद लेकर 9.30लाख बैंक का ऋण जमा कर दिया है,लेकिन फिर भी बैंक पैसे मांग रहा है,रजिस्ट्री नही लौटा रहा।इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी एवं महाप्रबंधक डीसीबी को जांच कर विधवा महिला की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। वही विधवा निशा कोहली ने बताया कि पडोसी हमें अपनी दीवार पर प्लस्तर नही करने दे रहा।दो लाख की मांग कर रहा है।दीवार पर प्लस्तर न होने पानी आ रहा है जिससे दीवार पर करंट का खतरा बना है।जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने और 03दिनों के भीतर इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सोनम राजौरी ने बताया कि उसके पति मसूरी नगर पालिका में पर्यावरण मित्र के पद कार्यरत थे।11वर्ष पूर्व मृत्यु होने के बाद भी मृतक आश्रित के रूप में उन्हें न तो नौकरी मिली और ना ही पेंशन दी जा रही है।इस पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को तत्काल रिपोर्ट तलब की गई है।वहीं बंजारावाला निवासी अनूप कुमार,भगत सिंह कॉलोनी निवासी एजाजुद्दीन,बबलू शोय,सुशील युसूफ आदि ने अपनी बीमारी का उपचार,कन्या विवाह के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई।एमडीडीए कॉलोनी निवासी सपना बिष्ट ने ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट दिलाने की गुहार लगाई। लोनिवि खंड सहिया के अंतर्गत हया-अलसी मोटर मार्ग भूस्खलन से क्षतिग्रस्त होने की समस्या पर आपदा न्यूनीकरण में क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।डोईवाला क्षेत्र में सुसवा नदी के किनारे अवैध कब्जों एवं अवैध निर्माण की शिकायत पर एसडीएम डोईवाला को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं एक बुजुर्ग महिला गीता देवी ने डीएम से फरियाद लगाई कि किरायेदार द्वारा किराया नही दिया जा रहा है तथा मारपीट की जा जा रही है,जिलाधिकारी ने पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए। शांति विहार निवासी सतेश्वरी देवी ने जिलाधिकारी  को अपनी फरियाद सुनाई की उनके पुत्र की मृत्यु हो गई है 2 पोते के पालन पोषण का भार उन पर है वृद्धावस्था पेंशन को भटक रही है,जिस पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए।इस दौरान फरियादियों ने भूमि का सीमांकन,रजिस्ट्री,अवैध कब्जा हटवाने से जुड़ी तमाम समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी।इनमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निस्तारण किया।जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा,सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह,एसडीएम अपूर्वा,एसडीएम विनोद कुमार,डीडीओ सुनील कुमार,मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल,जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट,जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल सहित अन्य विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *