Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

देहरादून में दो दिनों से भारी बारिश, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

1 min read
Listen to this article

हर ब्लाक, तहसील में मौजूदा स्थिति पर प्रशासन की नजर, डीएम ले रहे पल पल का अपडेट


देहरादून:  देहरादून में विगत दो दिनों से भारी बारिश का कहर जारी है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन पूरी सजगता के साथ दिन रात अलर्ट है।जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर नदी नालों के किनारे रह रहे लोगों को सजग कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर बने रहने की सलाह दी जा रही है। जिले के सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को एहतियातन 01 और 02 सितंबर को बंद रखा गया। जिलाधिकारी के निर्देशों पर अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा प्रत्येक तहसील और विकासखंडों में मौजूदा हालात की पल-पल जानकारी ले रहे है।सभी तहसील एवं ब्लाक में अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार त्रिवेणी घाट में गंगा नदी वर्तमान में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।जबकि यमुना और टोंस नदी खतरे के निशान से नीच है।यहां पर लोगों को नदी किनारे न जाने और नदी से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है। वहीं वर्षा के आंकड़ों पर नजर डाले तो चकराता में 35एमएम,कालसी में 32एमएम, हाथीबडकला में 21.5एमएम,मसूरी में 36.5एमएम,यू-कास्ट में 40.5एमएम,कोटी में 46 एमएम, मालदेवता में 22.5एमएम,मोहकमपुर में 26एमएम,जौलीग्रांट में 28.5एमएम,रायवाला में 18.5 एमएम और विकासनगर में 15.5एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। जलभराव से संबधित 106 मामलों में से 104 का निस्तारण कर लिया गया है। भारी बारिश के चलते त्यूनी चकराता रोटा खड्ड मोटर मार्ग किलोमीटर 44 व 45 में बंद हो गया था,जिसे खोलने का काम जारी है। जिले के सभी राज्य मार्ग और जिला मार्ग सुचारू बने हुए है। लेकिन 30ग्रामीण मार्ग बारिश के कारण अवरुद्ध हुए है,जिन्हें सुचारू करने के लिए पीएमजीएवाई और लोनिवि द्वारा कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी ने निर्देशों पर नगर निगम क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह,एसडीएम हरिगिरी और एसडीएम कुमकुम जोशी की अध्यक्षता संबंधित विभागों के सहयोगी अधिकारियों को शामिल करते हुए त्वरित प्रतिक्रिया टीमें (क्यूआरटी) तैनात है।क्यूआरटी द्वारा जलभराव क्षेत्रों का नियमित जायजा लिया जा रहा है। प्रमुख चौक चौराहों पर जलभराव की समस्या से निपटने के लिए 17 हाई प्रेशर डीवाटरिंग पंप लगाए गए है।
बीते दिवस डीएम से मिली थी बालिकाएं;ऑन द स्पॉट स्कूल में दाखिल;
शिक्षा ही है भविष्य;हर बेटी को शिक्षा सुरक्षा लिए जिला प्रशासन संकल्पबद्ध -जिलाधिकारी
देहरादून। जिला प्रशासन द्वारा असहाय व्यथित भटकते जीवन में उम्मीद एवं आशा व शिक्षा की किरण दिखाने का कार्य निरंतर जारी है,जहां 03बेटियों को स्कूल में दाखिला दिलाया वहीं 1 बेटी को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर सेवायोजित करने की तैयारी है। विगत जनता दर्शन में 03 छोटी बहनों की बड़ी बहन सरिता ने जिलाधकारी संविन बसंल से अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उनकी माता की डूबने से मृत्यु हो गई है,पिता कुछ कामधन्धा नही करते 03 बहनों की शिक्षा-दीक्षा विवाह तक की जिम्मेदारी उन पर है तथा फीस देने के पैसे नही हैं बहनों की स्कूल की शिक्षा छूट गई है।सरिता ने जिलाधिकारी से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को 03बहनों को स्कूल में दाखिला दिलाने तथा जीएम डीआईसी को सरिता को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर सेवायोजित करने तथा कृत कार्यवाही से अवगत कराने को निर्देशित किया।जिलाधिकारी के निर्देश पर सरिता की 3 बहनों को रा.प्रा.वि.लाडपुर,रायपुर में प्रवेश दिलाया गया है,जिसकी पुष्टि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने की है। सरिता को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर योग्तयानुसार सेवायोजित करने के डीएम के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जीएमडीआईसी को पत्र प्रेषित किया गया है,जिसे जल्द रोजगारपरक प्रशिक्षण के साथ सेवायोजित तथा स्वरोजगार से जोड़ने की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी।जिला प्रशासन ने सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए निर्धन एवं असहाय परिवारों की बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर संबंधित विभागों की टीम द्वारा ऐसे परिवारों की पहचान की जा रही है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनकी बेटियों का स्कूल में दाखिला नहीं हो पा रहा था,इसके लिए प्राजेक्ट नंदा सुनंदा में सराहनीय कार्य किए जा रहे हे।डीएम ने स्वयं पहल कर इन बालिकाओं का प्रवेश सरकारी विद्यालय में कराया और उन्हें निःशुल्क पुस्तकों, यूनिफॉर्म एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई।इस अवसर पर डीएम ने कहा कि “शिक्षा ही बच्चों का भविष्य संवार सकती है,इसलिए हर बेटी को पढ़ाई का अवसर मिलना चाहिए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *