October 21, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार में सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, शोक की लहर; राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

1 min read

Oplus_131072

Listen to this article

हरिद्वार:

हरिद्वार पुलिस महकमे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कोतवाली झबरेड़ा में तैनात कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार की सड़क दुर्घटना में उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार (20 अक्टूबर 2026) को पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नम आंखों से गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए अंतिम विदाई दी।

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल प्रमोद कुमार 19 अक्टूबर 2026 को कोतवाली झबरेड़ा से अपनी ड्यूटी के सिलसिले में चौकी इकबालपुर जा रहे थे। रास्ते में सैदाबाद के पास उनकी गाड़ी अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए रुड़की के विनय विशाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे प्रमोद कुमार

दिवंगत कांस्टेबल प्रमोद कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले थे। वह साल 1998 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ रुड़की के कोतवाली गंग नहर क्षेत्र में रह रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस परिवार में शोक की लहर, दी गई श्रद्धांजलि

घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। 20 अक्टूबर 2026 को एसएसपी हरिद्वार सहित तमाम पुलिस अधिकारियों और जवानों ने परिजनों की मौजूदगी में दिवंगत प्रमोद कुमार को शोक सलामी दी और पुष्प चक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

हरिद्वार पुलिस ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस असहनीय वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *