October 22, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार समाचार: कर्मचारी धरना, स्वच्छता अभियान और कुंभ तैयारियों की समीक्षा

1 min read
Listen to this article

कुंभ-2027 के कोर एरिया के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सीसीआर भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कोर एरिया के घाटों के निर्माण और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर दिन-रात युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद का भ्रमण

केंद्रीय जल शक्ति एवं रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने बहादराबाद स्थित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट और सुल्तानपुर माजरी पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी संचालन और समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गुरुकुल कांगड़ी विवि में कर्मचारियों व सफाई मजदूरों का धरना जारी

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में अपनी लंबित मांगों के समर्थन में शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन और अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का धरना बुधवार को भी जारी रहा। संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन से वार्ता कर मांगों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की।

पूर्व छात्र अजीत बल ने विद्यार्थियों को करियर के लिए किया प्रेरित

गुरुकुल कांगड़ी विवि के एफ.ई.टी. 2018 के छात्र एवं जे.पी. मॉर्गन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अजीत बल ने ऑनलाइन संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं और आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी तथा करियर निर्माण के लिए प्रेरित किया।

हरिद्वार में विशेष स्वच्छता अभियान का हुआ शुभारंभ

आगामी कुंभ मेले और स्वच्छता के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में हरकी पौड़ी से विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान जनपद में 07 नवंबर तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *