Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

जमीन धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड तीन साल बाद गिरफ्तार, 5000 का था इनामी

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार: ज्वालापुर में जमीन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी पिछले तीन सालों से फरार था और उस पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित था।

​यह मामला 2022 का है जब मोहित चौहान, निवासी सीतापुर, ज्वालापुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि प्रवेश साबरी और अन्य लोगों ने मिलकर साजिश के तहत जाली दस्तावेज़ों का इस्तेमाल कर उनसे जमीन दिलाने के बहाने 42 लाख रुपये ठगे थे।

​शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 467, 468, और 471 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद से ही पुलिस प्रवेश साबरी की तलाश कर रही थी, लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। इस कारण पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

​बुधवार को, हरिद्वार पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड आरोपी प्रवेश साबरी को उसके घर, कुरैशीयों वाली गली, मुकर्रबपुर, पिरान कलियर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *