श्री हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजना: सिख संगठनों ने पीएम मोदी और सीएम धामी का आभार व्यक्त किया
1 min read
देहरादून: श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष एस. नरिंदर जीत सिंह बिंद्रा के नेतृत्व में विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर श्री हेमकुंट साहिब रोपवे महापरियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया।
गोविंदघाट से हेमकुंट साहिब तक 12.4 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹2,730.13 करोड़ है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह परियोजना न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी बल्कि बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाएगी। इस पहल के तहत, केंद्र और राज्य सरकार मिलकर लगभग ₹7,000 करोड़ की लागत से देश की सबसे बड़ी रोपवे परियोजना स्थापित करेंगी, जिसके लिए एक विशेष संयुक्त उद्यम (SPV) का गठन किया जाएगा, जिसमें केंद्र की 51% और राज्य की 49% हिस्सेदारी होगी।
