शारदीय नवरात्रि: माँ शैलपुत्री की पूजा से पर्व का शुभारंभ
1 min read
देहरादून: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का आज (सोमवार, 22 सितंबर) से शुभारंभ हो गया है। इस शुभ अवसर पर सीआईएमएस ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के अध्यक्ष ललित जोशी ने सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्रि का प्रथम दिन माँ शैलपुत्री को समर्पित है, जिनकी उपासना से सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है।
जोशी जी ने माँ दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे सभी के जीवन में शांति, खुशहाली और स्वास्थ्य लाएँ, और साथ ही उत्तराखंड की निरंतर प्रगति और जनकल्याण का मार्ग भी प्रशस्त करें। इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दी गई हैं।
