July 23, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार समाचार: हरिद्वार जनपद की ताजा खबरें, यहां देखें

1 min read
Listen to this article

स्वास्थ्य शिविर मेें 184लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार


स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित शिविर का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारंभ

हरिद्वार।स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोशनाबाद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार,डा.धन सिंह रावत द्वारा किया गया।प्रा.स्वा.केन्द्र रोशनाबाद में आयोजित स्वास्थय शिविर में 184लाभार्थियों द्वारा सेवाओं का लाभ लिया गया।मंत्री जी द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17सितम्बर से 02अक्टूबर तक सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में लगभग 4500 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर प्रदान की जाने वाली सभी सुविधायें निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है।स्वास्थ्य मंत्री ने आम जनमानस से आवाहन किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुचकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाये। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी अवगत कराया गया है की जल्द ही प्रेस प्रतिनिधियों और हरिद्वार नगर निगम के कर्मचारी एंव पर्यावरण मित्रों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा। स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,प्रदेश मिडिया प्रभारी विकास तिवारी,सेवा पखवाडा जिला संयोजक,लव शर्मा,डा.आर.के.सिहं मुख्य चिकित्सा अधिकारी,डा.अशोक कुमार तोमर,डा.आलोक तिवारी,डा.अनिल वर्मा,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी,डा.आरती बहल चिकित्सा अधीक्षक,सामु.स्वा.केन्द्र बहादराबाद,डा.कोमल प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रा.स्वा.केन्द्र रोशनाबाद,डा.बिपिन पोखरियाल एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित


राजभाषा उत्सव के अंतर्गत बीएचईएल में बात मेरे मन की कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार।बीएचईएल हरिद्वार में मनाए जा रहे राजभाषा उत्सव-2025 के अंतर्गत,कर्मचारियों के परिजनों के लिए“बात मेरे मन की”कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीएचईएल लेडीज क्लब हरिद्वार की संरक्षिका श्रीमती नंदन कुमारी तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन)संतोष कुमार गुप्ता व लेडीज क्लब की पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।कार्यक्रम में बीएचईएल कर्मचारियों की पत्नी एवं बच्चों ने कविता,कहानी एवं संस्मरण आदि के माध्यम से अपने मन की बात साझा की।समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रीमती नंदन कुमारी ने,सभी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि हमारे जीवन में कार्य के साथ-साथ,परिवार की भूमिका भी बहुत महत्त्वपूर्ण होती है।उन्होंने कहा कि कर्मचारी केवल संस्थानिक दायित्वों को ही नहीं निभाते,बल्कि वे अपने परिवार की खुशियों,सपनों एवं भविष्य का भी निर्माण करते हैं।महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम की संकल्पना,हिंदी के प्रति हमारे परिजनों के लगाव को ध्यान में रख कर की गई है।उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की उन्नति में कर्मचारियों के परिवारों की भागीदारी भी बेहद अहम होती है। सभी प्रतिभागियों को श्रीमती नंदन कुमारी तथा संतोष कुमार गुप्ता द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर वरि.उप महाप्रबंधक (राजभाषा) हरीश सिंह बगवार तथा उपप्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती शशि सिंह सहित राजभाषा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।


नो हेलमेट- नो पेट्रोल” अभियान का शुभारम्भ

हरिद्वार। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं आमजन को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने हेतु परिवहन विभाग द्वारा आज क्षेत्र में“नो हेलमेट- नो पेट्रोल”अभियान प्रारम्भ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत चार पेट्रोल पम्पों को चिन्हित कर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। पेट्रोल पम्प संचालकों से स्पष्ट आग्रह किया गया है कि बिना हेलमेट के आने वाले दोपहिया वाहन चालकों (बाइक/स्कूटी) को पेट्रोल उपलब्ध न कराएँ।इस पहल का उद्देश्य जनता को सुरक्षित वाहन संचालन की ओर प्रेरित करना है।अभियान की प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग की बाइक स्क्वाड्स को इन पेट्रोल पम्पों पर तैनात किया गया है। ये स्क्वाड न केवल बिना हेलमेट वाहन चालकों के चालान करेंगे, बल्कि उन्हें मौके पर ही काउंसलिंग कर सड़क सुरक्षा के महत्व से भी अवगत कराएँगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *