Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

संत समाज में शोक: बाबा नीरज गिरी का निधन

1 min read
Listen to this article

​हरिद्वार के श्री बालाजी धाम, सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, जगजीतपुर कनखल के पुजारी स्वामी नीरज गिरी (शिष्य स्वामी निरंजन देव) का शुक्रवार, 26 सितंबर को राजस्थान के डूंगरपुर जिले के ग्राम पूजापुर स्थित हिंगलाज माता मंदिर में निधन हो गया है।

​उनके निधन से संत समाज में शोक की लहर है। स्वामी नीरज गिरी ने लंबे समय तक श्री बालाजी धाम मंदिर में सेवा की थी और स्वास्थ्य कारणों से वे हाल ही में राजस्थान चले गए थे, जहाँ वे हिंगलाज माता मंदिर की सेवा कर रहे थे।

​उनके गुरु भाई स्वामी आलोक गिरी महाराज ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबा नीरज गिरी सादगी की मिसाल थे। निरंजनी अखाड़े के महंत नरेश गिरी, दिगंबर प्रभात गिरी सहित अनेक संतों और गणमान्य महंतों ने उनके बैकुंठ वास होने पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *