कन्या पूजन से नवरात्र महोत्सव संपन्न
1 min read
हरिद्वार/डरबन: श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी के अंतरराष्ट्रीय संत स्वामी रामभजन वन महाराज की ओर से नागरी प्रचारिणी विष्णु मंदिर में चल रहा शारदीय नवरात्र महोत्सव बुधवार को कन्या पूजन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
स्वामी रामभजन वन ने नवरात्र में नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की निरंतर साधना की। समापन पर, उन्होंने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका विधिवत पूजन किया, उन्हें भोजन कराया और उपहार भेंट किए।
उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में कन्या पूजन का विशेष महत्व है, यह धार्मिक अनुष्ठान अष्टमी और नवमी तिथि पर किया जाता है, जिसके द्वारा साधक को माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि कन्याओं के पैर धोकर, उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन और दक्षिणा भेंट करने के बाद, उनका आशीर्वाद लेकर भक्त अपनी नवरात्रि पूजा को पूर्ण करते हैं। इस प्रकार यह धार्मिक पर्व भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
