Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार से सहरसा के लिए सीधी रेल सेवा की बहाली का मार्ग प्रशस्त: सासंद ने दिया आश्वासन

1 min read
Listen to this article

​राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद अभय कुमार सिन्हा ने हरिद्वार, ऋषिकेश, या देहरादून से सहरसा के लिए सीधी रेल सेवा बहाल करने की पूर्वांचल उत्थान संस्था की मांग को लोकसभा में उठाने का आश्वासन दिया है।

​सांसद सिन्हा ने यह आश्वासन हरिद्वार में पूर्वांचल उत्थान संस्था के सदस्यों से मुलाकात के दौरान दिया। उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में प्रधानमंत्री और रेलमंत्री से भी बात करेंगे। सांसद के इस आश्वासन से पूर्वांचल और मिथिलांचल के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

​सांसद अभय कुमार सिन्हा (औरंगाबाद, बिहार से लोकसभा सांसद) अपने परिवार के साथ विजयादशमी के अवसर पर हरिद्वार पहुंचे थे। संस्था ने उनसे हरिद्वार से दरभंगा, मधुबनी होते हुए सहरसा के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था। सांसद ने दिसंबर माह में लोकसभा सत्र के दौरान इस मांग को सदन पटल पर रखने का वादा किया है, जिससे अब सीधी रेल सेवा बहाल होने की उम्मीद जग गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *