Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

उत्तराखंड बन रहा नेशनल चैंपियनशिप का हब: रेखा आर्या

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार में सीआईएससीई कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन

हरिद्वार, 3 अक्टूबर। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को हरिद्वार के स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल में सीआईएससीई कबड्डी ब्वाएज चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता 3 से 6 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें देश भर से कुल 35 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

​खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस मौके पर कहा कि उत्तराखंड अब नेशनल चैंपियनशिप का हब बन रहा है और 38वें राष्ट्रीय खेलों के बाद प्रदेश खेल भूमि के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने ज़ोर दिया कि प्रदेश में खेल संस्कृति विकसित होने से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चैंपियन निकलेंगे।

​उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सुनहरा भविष्य देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए आउट ऑफ टर्न जॉब और सरकारी नौकरियों में रिजर्वेशन जैसे प्रावधान किए गए हैं।

​खेल मंत्री ने 2036 के ओलंपिक को भारत में आयोजित कराने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की और संभावना जताई कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल भी ओलंपिक का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने घोषणा की कि उत्तराखंड ने 2036 ओलंपिक में कम से कम 40 एथलीटों को शामिल कराने का लक्ष्य रखा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *