राज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन हरिद्वार की नई कार्यकारिणी का उत्तरांचल (पर्वतीय) संगठन द्वारा स्वागत
1 min read
हरिद्वार: उत्तराखण्ड राज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन हरिद्वार की हाल ही में गठित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी–शिक्षक संगठन हरिद्वार द्वारा राज्य कर कार्यालय रोशनाबाद में भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
नई कार्यकारिणी में शाखा अध्यक्ष श्री अजय कुमार पाल और शाखा मंत्री श्री देवेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन को नई ऊर्जा और एकजुटता से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी–शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री सोहन सिंह रावत ने राज्य कर विभाग के पुनर्गठन में सहयोग का आश्वासन दिया, वहीं राज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के महामंत्री श्री इंद्रजीत सिंह ने दोनों संगठनों के सहयोग से कर्मचारी एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की बात कही।
कार्यक्रम में उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी–शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष श्री ललित मोहन जोशी समेत कई प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता के संकल्प के साथ हुआ।
