उत्तराखंड हरिद्वार संक्षिप्त: आज की ताजा खबरें, यहां देखें
1 min read
कार्तिक माह धर्म और अध्यात्म का सबसे पावन समय: स्वामी चिदानन्द सरस्वती
ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि कार्तिक माह धर्म, अध्यात्म, ध्यान, योग, जप और पूजन का सबसे पावन समय है। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से मन शुद्ध, हृदय निर्मल और विचार सकारात्मक बनते हैं। उन्होंने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जोर देते हुए कहा कि मन की शांति शरीर की सेहत जितनी ही जरूरी है और मानसिक स्वास्थ्य कोई कमजोरी नहीं बल्कि आंतरिक शक्ति का आधार है। कथा का पावन प्रवाह कथाव्यास म.म. कनकेश्वरी देवी जी के श्रीमुख से प्रवाहित हो रहा है।
अन्य संक्षिप्त सुर्खियां :
- गांजे समेत नशा तस्कर गिरफ्तार: ज्वालापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 3.939 किलो गांजे के साथ पंकज नामक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

- तमंचे और कारतूस समेत दो गिरफ्तार: सिडकुल पुलिस ने अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहे दो युवकों, अनिकेत और गौरव कुमार, को दो तमंचे (315 बोर) और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
- कांग्रेस का सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन: महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष तीर्थपाल रवि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दलितों पर अत्याचार बढ़ने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
- सपा कार्यकर्ताओं ने दी स्व. मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि:
- सपा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उत्तराखंड राज्य की नींव रखने में उनके योगदान को याद किया।
- व्यवसायी ने लगाया मारपीट का आरोप: खन्नानगर निवासी व्यवसायी आशीष कुमार गुप्ता ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर, साझेदार सुमित सचदेवा के इशारे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होंगे युवा कांग्रेस के चुनाव:
- युवा कांग्रेस के चुनाव कोऑर्डिनेटर रविशंकर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि ब्लॉक से राज्य स्तर तक संगठन के चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होंगे, सदस्यता अभियान 6 अक्टूबर को शुरू हुआ और 10 नवंबर को मतदान होगा
- जीएसटी विभाग की कार्रवाई पर भड़के व्यापारी:
- ज्वालापुर के पीठ बाजार में राज्य कर विभाग की टीम ने छापेमारी की, जिसका व्यापारियों ने विरोध करते हुए दुकानें बंद कर दीं और विभाग को बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा। जीएसटी अधिकारी ने बताया कि टीम सील लगे पटाखा गोदामों की जांच के लिए पहुंची थी।
