राज्य सरकार का बड़ा फैसला: यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द
1 min read
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला राज्य सरकार ने लिया है। यह निर्णय परीक्षा लीक प्रकरण में अनियमितताओं की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग की अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद लिया गया।
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता वाले आयोग ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंपी। आयोग ने 21 सितंबर को प्रदेश में यह स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें करीब एक लाख पांच हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है।
