गुरूकुल कांगड़ी विवि और आईआईटी रूड़की के छात्रों ने चलाया गंगा सफाई अभियान
हरिद्वार। रोटरी क्लब कनखल, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रों और आईआईटी रुड़की के छात्रों ने मिलकर कनखल में दरिद्र भंजन घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने गंगा घाट पर पुराने और मैले कपड़े, अवशिष्ट पदार्थ, पॉलीथीन आदि साफ कर गंगा स्वच्छता का संदेश दिया।
रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष हरपाल सिंह और सचिव राजीव अरोड़ा ने छात्रों का उत्साह वर्द्धन करते हुए कहा कि संकल्प के साथ प्रयास करने से ही गंगा स्वच्छ हो सकती है। उन्होंने लोगों से गंगा में अवशिष्ट पदार्थ व गंदगी न डालने की अपील की। प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि गंगा हमारी संस्कृति की पहचान है और सभी की सहभागिता से ही इसे स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में शीलू भाटिया, प्रवीण चावला, अनुभव गर्ग, प्रदीप अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
उत्तराखण्ड के दो कबड्डी खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन

हरिद्वार। 22 से 30 अक्टूबर को बहरीन में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया द्वारा आयोजित तृतीय यूथ एशियन गेम्स में उत्तराखण्ड के एक बालक और एक बालिका खिलाड़ी का चयन भारतीय कबड्डी टीम के लिए किया गया है।
कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि बालिका वर्ग में भूमिका (जनपद हरिद्वार के निरंजनपुर, लक्सर की रहने वाली) और बालक वर्ग में राहुल बोरा (उधमसिंह नगर निवासी) का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ प्रदेश के दो खिलाड़ियों का चयन पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। एसोसिएशन के सचिव चेतन जोशी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी 16 अक्टूबर को दिल्ली से बहरीन के लिए रवाना होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि यूथ एशियन गेम्स में पहली बार कबड्डी को शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर राजीव मेहता, महेश जोशी, चेतन जोशी, डॉ. डी.के. सिंह, स. मेजर सिंह, ऋषि पाल सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं दी।
वरिष्ठ संघ स्वयंसेवक गंगाशरण मददगार पंचतत्व में विलीन
संघ में एक युग का अंत,संघ परिवार में शोक की लहर
हरिद्वार।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आधार स्तम्भ रहे पूर्व जिला संचालक गंगाशरण मददगार जी का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। मददगार जी के साथ ही संघ में एक युग का भी अंत हो गया, वह 92वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वथ्य चल रहे थे।जिनका अंतिम संस्कार आज शनिवार को कनखल श्मशान घाट पर हुआ। उनकी पुत्री दिव्या कंसल ने उन्हें मुखाग्नि दी।दिवगंत गंगाशरण मददगार आजीवन संघ के स्वयंसेवक रहे।बालकाल से ही मददगारजी संघ के संर्पक में आ गये थे।संघ के द्वितीय संघ प्रमुख गुरु गोवलकर जी व तृतीय संघ प्रमुख रज्जुभैया का मददगार जी से विशेष स्नेह था।मददगार जी हरिद्वार के उन प्रमुख स्वयंसेवको में से थे,जिन्होंने 1949 में नागपुर में लगे प्रथम संघ शिक्षा वर्ग में प्रतिभाग किया था।दिवंगत गंगाशरण मददगार के निधन से संघ परिवार में शोक की लहर है।श्रद्धाजंलि देने वालो में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम जी,प्रांत प्रचारक डॉक्टर शैलेंद्र जी,विभाग प्रचारक राकेश,जिला संचालक डॉक्टर यतीन्द्र नाग्यान,जिला प्रचारक जगदीप जी,राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि,विमल कुमार,भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा,जिला महामंत्री संजीव चौधरी व हीरा सिंह बिष्ट,उपाध्यक्ष लव कुमार,आशु चौधरी,पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, अनुज,कुँवर रोहिताश्व,सीए अनिल वर्मा,रमेश उपाध्याय,प्रो.प्रेम चन्द्र शास्त्री,प्रो.दिनेश चंद्र शास्त्री, अनिल गुप्ता,दीपक भारती,शुभम,प्रवीण शर्मा,अमित शर्मा,अनिल भारती,बलदेव रावत,अभिषेक, भूपेंद्र,उमेश के अतिरिक्त उघोगपति जे.सी जैन,श्रीराम लीला कमेटी के वीरेंद्र चड्ढा,रविकांत अग्रवाल,भगवत मुन्ना,साहिल मोदी,डॉ.संदीप कपूर आदि मुख्य थे।मददगार जी को श्रद्वाजंलि देने के लिए रविवार को दोपहर 2बजे से प्रेमनगर आश्रम में एक श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की गई है।
