Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार संक्षिप्त:  हरिद्वार जनपद की आज की ताजा खबरें, यहां देखें

1 min read
Listen to this article

रविदास अखाड़े को विश्व में सबसे बड़ा बनाने का प्रयास: श्रीमहंत रविंद्र पुरी

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के अधिवेशन को संबोधित किया। उन्होंने जातिवाद खत्म करने और संत शिरोमणि गुरु रविदास की शिक्षाओं का अनुसरण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वह यह प्रयास कर रहे हैं कि आने वाले कुंभ में रविदास समाज का विश्व स्तर का अखाड़ा बने, जिसकी विधि विधान के साथ पेशवाई निकले और शाही स्नान हो। उन्होंने विश्वास जताया कि संत रविदास का अखाड़ा इतना बड़ा बनेगा कि सब देखते रह जाएंगे

भाजपा पदाधिकारियों ने ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ पर चर्चा की

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों ने श्रीपंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश से भेंट की। महामंडलेश्वर ने आत्मनिर्भर भारत का अर्थ बताते हुए कहा कि इसका लक्ष्य भारत को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से मजबूत और स्वतंत्र बनाना है। भाजपा प्रदेश सह मीडिया संयोजक विकास तिवारी और जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने लोगों को स्वदेशी का उपयोग करने और स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहन देने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर और जिला मंत्री पारुल चौहान ने बताया  इस अभियान के तहत जल्द ही हरिद्वार जनपद की सभी विधानसभाओं में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

महिला का धर्म परिवर्तन और गैंगरेप का आरोप, न्याय की गुहार

कर्नाटक निवासी एक महिला ने प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए सहारनपुर निवासी एक महिला (साजमा उर्फ सोनिया राठौर) और उसके परिवार पर धर्म परिवर्तन का प्रयास और गैंगरेप का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि साजमा ने अपने पति वसीम को देवर बताकर उससे दुबई में शादी कराई और उसका बैंगलोर स्थित मकान भी बिकवा दिया। बाद में वसीम ने छांगुर उर्फ जलालुदीन से बात कराई, जिसने धर्म परिवर्तन का लालच दिया और मना करने पर उसका उत्पीड़न किया गया। पीड़ित ने अपनी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाई, जिसके निर्देश पर छांगुर को गिरफ्तार किया गया। महिला ने बाकी आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *