रामेश्वर आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि ईश्वर की शक्ति संसार में सबसे बड़ी है और सनातन धर्म संस्कृति संसार की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है।
एक्यूपंक्चर कैम्प:
परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में अमेरिका से आए 15 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा पाँच दिवसीय एक्यूपंक्चर कैम्प का शुभारम्भ किया गया।
बीएचईएल में स्वास्थ्य शिविर:
बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एशियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से बोन मास डेंसिटी (BMD) एवं पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT) जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 600 व्यक्तियों की जांच की गई। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ।
भाजपा भजन संध्या: भाजपा हरिद्वार विधानसभा की ओर से 16 अक्टूबर को प्रेमनगर आश्रम में ‘एक शाम प्रभु श्रीराम के नाम’ भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।