Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार जनपद की आज की ताजा खबरें, यहां देखें

1 min read
Listen to this article

हंस फाउंडेशन द्वारा वार्ड 37 में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

​नगर निगम के वार्ड 37 कोटरवान में पार्षद नौमान अंसारी के आवास पर हंस फाउंडेशन के सहयोग से एक विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 250 लोगों की नेत्र जांच की गई। मोतियाबिंद से ग्रसित लोगों को ऑपरेशन के लिए चुना गया, जबकि अन्य को निःशुल्क दवाइयां और चश्में वितरित किए गए।

परिवहन विभाग ने हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने सिडकुल क्षेत्र में हेलमेट के प्रति प्रवर्तन/जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान 100 दुपहिया वाहनों का चालान किया गया और लाइसेंस/हेलमेट न होने पर 15 से अधिक वाहनों को सीज किया गया। हेलमेट लगाने वाले लोगों को फूल और चॉकलेट देकर प्रोत्साहित भी किया गया।

कटहरा मार्केट: जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने कटहरा बाज़ार का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने गंदगी की सूचना का संज्ञान लेते हुए नगर निगम को चौक नालियों की सफाई तत्काल कराकर उन्हें खोलने और तलीतोड़ सफाई कराने के निर्देश दिए। जल संस्थान को भी सीवर की निकासी और सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *