Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार: 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी युवक गिरफ्तार 

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 18 अक्टूबर को जब वे और उनकी पत्नी काम पर गए थे, तब उनकी नाबालिग बेटी किराये के कमरे में अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस में किराये पर रहने वाले युवक राजकुमार ने किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ जोर-जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने मामले की जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद, मुखबिर की सूचना पर आरोपित राजकुमार (उम्र 20 वर्ष) को गैस प्लान्ट स्थित विजन रेजिन्स एण्ड रिसोल प्रा. लिमिटेड के सामने ग्राउण्ड से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह सिडकुल स्थित सी एण्ड एस कम्पनी में नौकरी करता है। आरोपित राजकुमार पुत्र संतराम, निवासी नया गांव, थाना शेरपुर, जिला बिजनौर, उ.प्र. है और वर्तमान में रामधाम कॉलोनी, रानीपुर में किरायेदार है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *