एसएसपी के आदेश पर समूचे जनपद में सत्यापन अभियान जारी,करीब दो लाख वसूले
1 min read
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
हरिद्वार: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जारी निर्देश का पालन करते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा रविवार की सुबह संदिग्ध का सत्यापन करने के लिए गली मोहल्लों में जनपदव्यापी अभियान पर निकली। पूरे जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत बाहर से आकर यहां निवास कर रहे लोगों के कागजातों की पड़ताल के साथ ही स्थानीय थाना पुलिस संदिग्ध गतिविधियों को टटोल रही है। रविवार 26अक्टूबर को प्रातःकाल से पुलिस द्वारा जनपद में डोर टू डोर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 1492व्यक्तियों का मौक़े पर सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने वाले 18 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान कर 1,80,000जुर्माना न्यायालय किया गया। 81पुलिस एक्ट में 59व्यक्तियों का चालान कर 14,750रुपये की धनराशि वसूली गयी।
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार”
हरिद्वार: थाना पथरी पुलिस ने नाबालिग के साथ दुराचार के आरोपी को कुछ ही घण्टों में गिरफ्तार कर लिया। पथरी पुलिस के अनुसार 24अक्टूबर को थाना पथरी पर वादी द्वारा सूचना दी कि ग्राम झाबरी निवासी मोनू पुत्र घनश्याम द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 15 वर्ष को बहला फुसला कर उसके साथ पिछले काफ़ी समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल थाने पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गयी। प्रकरण नाबालिक बालिका से सम्बधित होने के कारण एसएसपी हरिद्वार द्वारा शीघ्र अभियुक्त कि गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।आदेश के अनुपालन में गठित टीम द्वारा 24 घण्टो के अंदर ही भट्टा तिराहा पथरी के पास से अभियुक्त मोनू पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम झाबरी थाना पथरी हरिद्वार उम्र 19वर्ष को पोक्सो अधि0 में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना पथरी पुलिस के वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवीर सिंह,महिला उपनिरीक्षक सीमा आर्य पूजा तथा का.अजीत तोमर शामिल रहे।
