Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार संक्षिप्त: हरिद्वार जनपद में आज की ताजा खबरें, यहां देखें

1 min read
Listen to this article

नगर निगम ने बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया

हरिद्वार: बंदरों के बढ़ते उपद्रव से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है। निगम बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव के बाद आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से यह अभियान शुरू हुआ। अभियान के पहले दिन कंनखल क्षेत्र से 12 बंदर पकड़े गए, जिन्हें नियमानुसार जंगल में छोड़ा जाएगा। मेयर किरण जैसल ने कहा कि यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा।

​प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल में पदाधिकारियों की घोषणा

हरिद्वार: प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन में हरिद्वार की प्रथम निर्वाचित इकाई का विलय करते हुए नए जिला और तहसील पदाधिकारियों की घोषणा की। डा. विशाल गर्ग को जिलाध्यक्ष, अश्वनी शर्मा को जिला महामंत्री और अजय अरोड़ा को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया। पंडित अधीर कौशिक को हरिद्वार तहसील अध्यक्ष चुना गया।

​दर्जाधारी मंत्री ऋषि कंडवाल ने घाटों का निरीक्षण किया

हरिद्वार: सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं दर्जाधारी मंत्री ऋषि कंडवाल ने अमरापुर घाट सहित निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। अमरापुर घाट पर आईं दरारों का कारण उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा गंगनहर में छोड़ा गया अधिक पानी बताया गया। मंत्री ने यूपी सिंचाई विभाग से जल प्रवाह नियंत्रित करने की बात कही।

​चरस समेत आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नशा तस्कर सचिन पुत्र कंवरपाल निवासी रसूलपुर टोंगिया को 485 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी होंडा ड्रीम बाइक पर सवार था, जिसे पुलिस ने सीज कर लिया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *