भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह ने संतों से लिया आशीर्वाद
1 min read
हरिद्वार: उत्तराखंड प्रवास पर आए भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को हरिद्वार के प्रमुख संतों से भेंट कर आशीर्वाद लिया और गोंडा में आयोजित की जा रही कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने गंगा पूजन और दक्ष महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक भी किया। निरंजनी अखाड़े पहुंचकर उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंट की। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने उन्हें मां मनसा देवी की चुनरी और मूर्ति भेंट कर आशीर्वाद दिया। सिंह ने श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, श्रीपंच निर्वाणी अणी अखाड़े के महंत रामदास और उनकी शिष्या साध्वी राजमाता, तथा चेतन ज्योति आश्रम पहुंचकर स्वामी ऋषिश्वरानन्द व अन्य संतों को भी कथा का निमंत्रण दिया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
