25वर्षों में उत्तराखण्ड ने कई उच्च मुकाम हासिंल किए है-सांसद नरेश बंसल
1 min read

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा रजत उत्सव के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ
हरिद्वार: उत्तराखण्ड राज्य के 25वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा रोड़ीबेलवाला पार्किंग स्थल में आयोजित तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यसभा संासद नरेश बंसल ने दीप प्रज्जवलित एवं शंखनाद ध्वनि के साथ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि राज्य आंदोलनकरियों के संघर्ष एवं बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य हमें प्राप्त हुआ है,आज बडे हर्ष का विषय है कि उत्तराखण्ड राज्य अपने 25वर्ष 09नवम्बर को पूर्ण कर रहा है। इन 25वर्षों में राज्य ने कई उच्च मुकाम हासिंल किए है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरन्तर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जिस समय उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ था उस समय समित संसाधनों में राज्य का कार्य शुरू किया गया था,आज प्रदेश भारत के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के बाद प्रेदश में शिक्षा,सड़क,स्वास्थ्य,रोजगार के क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल किया है।उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 08मेडिकल कॉलेज खोले गये है,तथा सभी सड़को को ऑलवेदर रोड़ से जोड़ा गया है तथा ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाईन परियोजना का कार्य किया जा रहा है।जिससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ाव मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में विगत चार वर्षों में 25हजार से अधिक बेरोजगार युवाओं को नौकरियां उपलब्ध करायी गयी है।हिमालयी राज्यों में वित्तीय प्रबन्धन में राज्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है,कैपिटल इनकम में प्रतिव्यक्ति आय में वृद्वि हुई है,अपराध तथा भष््रटाचार के विरूद्व सरकार जीरों टोरेन्स की नीति पर काम कर रही है।उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य देश का पहला राज्य है,जिसने यूसीसी लागू करने तथा नकल विरोधी एवं भू-कानून को लागू किया है।उन्होंने कहा कि आज उत्तराखण्ड प्रदेश के हर क्षेत्र में बेहत्तर ढ़ग से कार्य करते हुए विकास के आयाम की ऊचाई को छू रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का दशक उत्तराखण्ड का होगा।उन्होंने कहा कि राज्य में 4प्रतिशत गरीबी कम हुई है तथा राज्य में पलायन भी रिवर्स हुआ है। उन्होंने कहा कि खनन नीति में केंद्र ने राज्य की प्रशंसा की तथा 100करोड़ रूपये का पुरस्कार भी प्राप्त किया है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ने डिजिटल प्रर्दशनी का शुभारंभ करते हुए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लगाये गये स्टॉलों का भा अवलोकन किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के आंदोलन में शामिल हुए आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में जगत सिंह रावत ,जसवंत सिंह बिष्ट,भोपाल सिंह बिष्ट,अंजू उपरेती,बीना नौटियाल,आशु बत्तर्वाल, भगवान जोशी,सुरेन्द्र सैनी,मदन गौड़,आंनद सैनी,साकेत वशिष्ठ,भीम सिंह रावत,रोहित तथा विष्णुदत्त सेमवाल शामिल रहे।देवभूमि रजत उत्सव के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में जीपीएस 41,पीबीम्यू इंटर कॉलेज तथा गुरूकुल कांगड़ी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।समारोह में मेयर किरन जैसल,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद,जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा,विधायक आदेश चौहान,नगर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा,आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप,गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डे,डीजी सूचना,अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल,एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा,दर्जा राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति,बीजेपी जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर,महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट,अरविंद कुशवाहा,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश,एपीडी नलनीत घिल्डियाल सहित जनसमूह एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
