Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बाजारों और घाटों से हटाया अतिक्रमण

1 min read
Listen to this article



हरिद्वार:  बुधवार 5नवम्बर को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम ने हरकी पैड़ी के आसपास के बाजारों और घाटों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।अभियान के दौरान एसपी सिटी अभय प्रताप ,नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह,भारी पुलिस बल मौजूद रहा।अभियान के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम ने दुकानों से बाहर सड़क पर रखा सामान हटवाते हुए सामान दुकान के अंदर रखने के निर्देश दिए।सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए भारी भीड़ आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए,हरकी पैड़ी और आसपास के मुख्य क्षेत्रों,बाजार और संवेदनशील स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है,कार्रवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्नान के दौरान भीड़ बढ़ने पर किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *