Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

धूमधाम से मनाया गया बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास आश्रम का सांतवां वार्षिकोत्सव

1 min read
Listen to this article



संत महापुरूषों के सानिध्य में ही कल्याण और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है – स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज


हरिद्वार:  श्यामपुर कांगड़ी स्थित बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास का सातवां वार्षिकोत्सव संत महापुरूषों के सानिध्य में समारोह धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में प्राप्त ज्ञान और दीक्षा से ही व्यक्ति के कल्याण और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा और सनातन धर्म संस्कृति को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान कर रहे हैं।जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरी महाराज ने कहा कि अधर्म का नाश कर समाज को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले न्याय के देवता भगवान वीरभद्र के नाम पर विभिन्न सेवा प्रकल्पों का संचालन कर रहे महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि परमार्थ के लिए जीवन समर्पित करने वाले संतों के बताए धर्म मार्ग पर चलने से सही कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद उन्होंने सन्यास धारण कर सेवा का मार्ग अपनाया। बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास के माध्यम से आज समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 85 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिनमे से एक बच्चे ने राज्य स्तरीय योग स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।इसके अलावा समाज से भेदभाव जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए भी वे निरंतर प्रयास कर हैं। स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि यह सब उनके पूज्य गुरूदेव श्रीमहंत प्रेमगिरी महाराज की कृपा और आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि गुरू के प्रति निष्ठा और विश्वास रखने से सफलता अवश्य मिलती है। महामंडलेश्वर महंत संजय गिरी एवं महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण संवर्धन तथा देश को सांस्कृतिक एवं सामाजिक रूप से एकजुट करने में संत समाज की अहम भूमिका है।महंत लव गिरी,महंत कीर्ति पुरी, साध्वी सोनिया पुरी, महंत नैतिक गिरी ने सभी संत महापुरूषों और अतिथीयों का स्वागत और आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर श्रीमहंत महेश पुरी,महंत महाकाल पुरी,महंत मनोज गिरी,महंत धीरेंद्र पुरी,महामंडलेश्वर महंत संजय गिरी,महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी,महंत भीष्मानंद गिरी,महंत महादेवानंद ब्रह्मचारी, बाबा हठयोगी,स्वामी रविदेव शास्त्री,महंत दुर्गादास,महंत प्रहलाद दास,समाजसेवी अतुल नाथ, महंत दिव्या गिरी,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी,डा.प्रदीप कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    About Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *