Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित

1 min read
Listen to this article



हरिद्वार:  उत्तराखंड राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शिवालिकनगर पालिका द्वारा पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उत्तराखंड राज्य के निर्माण में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को नमन करते हुए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड का यह गौरवशाली सफर आंदोलनकारियों की मेहनत,बलिदान और जन आंदोलन की उपज है।आज जब हम रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं,तब हमें उन सभी वीरों को याद करना चाहिए,जिन्होंने इस राज्य को अलग पहचान दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। इन राज्य आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानितत्रिलोकचंदभट्ट,गिरीश घिल्डियाल,धनंजय नौटियाल,सरोज बहुगुणा,सुष्मिता नैथानी,प्रमोद डोभाल,एसपी बोढियाल, हिम्मत सिंह नेगी,सुरेंद्र प्रसाद मुलासी,शिवराम,पुरी,प्रतिमा बहुगुणा,प्रेम सिंह नेगी,के एस गोसांई रमेश नैथानी आदि को सम्मानित किया गया। इसके अलावा रजत जयंती के अवसर पर नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शिव मंदिर शिवालिकनगर में गीता पाठ का आयोजन कर प्रदेश और नगर की सुख-समृद्धि,शांति और एकता के लिए प्रार्थना की गई। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि गीता का संदेश हमें धर्म,कर्म और कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग दिखाता है।उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि नगर और राज्य के विकास में सक्रिय योगदान दें तथा स्वच्छ,सुंदर और समृद्ध शिवालिकनगर के निर्माण में सहयोगी बनें। इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र अवस्थी,हरिओम चौहान,पंकज कुमार,डा.राजकुमार यादव,रमेश पाठक,गरिमा सिंह,नूतन वर्मा व दीपक नौटियाल,मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी,महामंत्री पंकज चौहान,सभासद प्रतिनिधि गौरव पुंडीर,अनिल राणा,हरेंद्र सिंह,अजय मलिक,जिला मंत्री रितु ठाकुर,गौरव रौतेला,शशि भूषण पांडे,दीपा सिंह,दीपिका शर्मा,रवि वर्मा,आदित्य मलिक,रविंद्र उनियाल,रिंकू सिंह,भागेश्वरी बग्गा,रिंकू सिंह,अशोक उपाध्याय,एके माथुर,अनीता वर्मा,अधिशासी अधिकारी,कर्मचारी,स्थानीय नागरिक,सामाजिक कार्यकर्ता,अनेक आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *