Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार- देहरादून संक्षिप्त : आज दिन भर की ताजा खबरें, यहां देखें

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी

​हरिद्वार पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए मुख्य चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिसकर्मी सुरक्षा उपकरणों और ऑटोमेटिक असलहों के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य हरिद्वार में सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है।

  ज्वालापुर पुलिस ने चीनी मांझे को लेकर चलाया जन-जागरूकता अभियान

ज्वालापुर पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज में प्रतिबंधित चाईनीज मांझे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने छात्रों और आम नागरिकों को मांझे के दुष्प्रभावों और दुर्घटनाओं के बारे में बताया। लोगों से चीनी मांझा न खरीदने और विक्रेताओं की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है। कोतवाली प्रभारी कुन्दन सिंह राणा ने कहा कि पुलिस मांझे को जब्त करने का काम कर रही है और स्थानीय लोगों से सहयोग मांगा है।

  एसएमजेएन पीजी कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

​एसएमजेएन पीजी कॉलेज में हाल ही में संपन्न हुई अंतर-महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कशिश ठाकुर को हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक और पार्थ शर्मा को शॉट पुट में रजत पदक तथा हैमर थ्रो में कांस्य पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, सहायक सांख्यिकी अधिकारी वर्ग-2 पर चयनित छात्रा नीलम जोशी को भी सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने इसे कॉलेज की धरोहर बताया।

देहरादून में राइफल फंड बना जरूरतमंदों के लिए ‘सेवा का हथियार’

​देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने राइफल क्लब फंड का उपयोग कर असहाय और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। हाल ही में, 07 पात्र लाभार्थियों को ₹25-25 हजार की आर्थिक सहायता, कुल ₹1.75 लाख के चेक वितरित किए गए। जिले में अब तक इस फंड से 43 लाभार्थियों को ₹15 लाख की सहायता दी जा चुकी है। जिलाधिकारी ने इस “लक्जरी ट्रांजेक्शन” फंड को गरीबों की सेवा के लिए उपयोग करने की पहल की है, जिससे निर्धन, अक्षम और असहाय लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *