Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

सुदर्शन चक्रावतार भगवान सहस्त्रार्जुन महाराज के वंशजों का भव्य आध्यात्मिक समागम सम्पन्न

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार। सुदर्शन चक्रावतार भगवान सहस्त्रार्जुन महाराज के वंशजों का भव्य धार्मिक समागम, जिसे हैहयवंशीय, कलवार– कलाल– कलार समाज ने आयोजित किया, वह अत्यंत श्रद्धा, आस्था एवं परंपरा के दिव्य वातावरण में संपन्न हुआ। इस समारोह ने सहस्त्रार्जुन महाराज वंश की गौरवगाथा को पुनः जीवंत कर दिया।

​राजस्थान के पाली में आयोजित इस विशाल आध्यात्मिक समागम में हैहय क्षत्रिय समाज के कुलगुरु, विश्वविख्यात धर्माचार्य, अवधूत मंडल पीठाधीश्वर, महा-मण्डलेश्वर डॉ. 1008 स्वामी संतोषानंददेव महाराज (अवधूत शिरोमणि हिमालय वाले) का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस समारोह में जायसवाल, राय, चौकसे, चौधरी, वालिया, अहलूवालिया, भण्डारी, कंबोज, नेवाला, तायर, गोंड, सूर्यवंशी सहित अनेक कुलों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

​गुरुवार को श्री अवधूत मंडल आश्रम पहुंचने पर भक्तों ने स्वामी जी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा, “हैहयवंश की परंपराएँ केवल इतिहास नहीं, बल्कि सनातन वैदिक संस्कृति का गौरव हैं। सहस्त्रार्जुन महाराज के आदर्श आज भी समाज को एकता, शौर्य, सेवा और धर्मपालन का मार्ग दिखाते हैं।” उन्होंने समाज को शिक्षा, संस्कार, समानता, सुरक्षा और अध्यात्म के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का प्रेरणादायी संदेश दिया।

​स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने बताया कि समारोह में देशभर के विभिन्न आश्रमों एवं शाखाओं से पधारे संत–महापुरुषों ने भगवान सहस्त्रार्जुन महाराज की महिमा, पराक्रम और आध्यात्मिक धरोहर का सामूहिक गुणगान किया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार, सामूहिक आरती, भजन– संकीर्तन तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन विधि–विधान के साथ किया गया। अंत में, स्वामी संतोषानंददेव जी महाराज ने राष्ट्र, समाज और सनातन धर्म की समृद्धि, सुरक्षा एवं वैश्विक मंगल हेतु विशेष प्रार्थना की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *