Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार समाचार: हरिद्वार जनपद में आज के मुख्य समाचार, यहां देखें

1 min read
Listen to this article

बाइक से गांजा तस्करी करते दबोचा,2.035 किग्रा गांजा बरामद
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने बाइक से गांजा तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 2.035किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रेल चौकी प्रभारी एसआई समीप पांडेय ने सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल अमित गौड़ व राजेश बिष्ट के साथ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान भेल सेक्टर-2 स्थित शौचालय के पास से बाइक से मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए आरोपी तस्लीम उर्फ गोलू पुत्र नवाब निवासी डोंगरीला बस्ती मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर को दबोच लिया।पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज करने के साथ बाइक को भी सीज कर दिया है।


जापान मंें धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार करेंगे महामंडलेश्वर स्वामी आदित्यानंद पुरी-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार। जापान के संत आदित्यानंद पुरी को श्रीपंचायती अखाड़ा निरंजनी के महामंडलेश्वर की पदवी प्रदान की गयी।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में एसएमजेएन कालेज के प्रांगण में आयोजित भव्य पट्टाभिषेक समारोह में संत समाज ने वैदिक परंपरा अनुसार चादर विधि और पुष्प वर्षा कर स्वामी आदित्यानंद पुरी का अखाड़े के महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक किया। महामंडलेश्वर स्वामी आदित्यानंद पुरी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अखाड़ा परंपरा के अनुसार महामंडलेश्वर पद सनातन धर्म में त्याग,तपस्या और गुरु कृपा का सर्वाेच्च प्रतीक माना जाने वाला पद है।लेकिन यह केवल एक धार्मिक सम्मान नहीं,बल्कि धर्म रक्षा,समाज के मार्गदर्शन और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का दायित्व भी है। महामंडलेश्वर स्वामी आदित्यानंद पुरी युवा और विद्वान संत हैं और अखाड़े की उन्नति के साथ जापान में सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान करेंगे।उन्होंने कहा कि अगली धर्म संसद जापान में होगी और शीघ्र ही इस सम्बन्ध में अखाड़े का एक शिष्ट मंडल जापान जायेगा। पट्टाभिषेक समारोह की अध्यक्षता करते हुए जूना अखाड़े के सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरी महराज ने कहा कि संत समाज युगों युगांे से सनातन संस्कृति की पताका फहराने में अहम भूमिका निभा रहा है। संत समाज के प्रयासों से आज पूरी दुनिया सनातन संस्कृति को अपना रही है।उन्हांेने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी आदित्यानंद पुरी पूरे विश्व में सनातन धर्म संस्कृति की पताका फहराएंगे।महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि अपनी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी आदित्यानंद पुरी जापानी समाज को मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ धार्मिक लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।श्रीमहंत महेश पुरी ने कहा कि महामंडलेश्वर पद पर आसीन हुए आदित्यानंद पुरी सम्पूर्ण विश्व को सनातन परंपरा से जोड़ने का कार्य करेंगे।श्रीमहंत दर्शन भारती ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी आदित्यानंद पुरी जापान में श्रद्धालु भक्तों को सनातन धर्म संस्कृति का ज्ञान प्रदान कर उनकी आध्यात्मिक उन्नति में योगदान देंगे।महामंडलेश्वर आदित्यानंद पुरी महाराज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीपंचायती अखाड़ा निरंजनी का महामंडलेश्वर बनना तथा अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज जैसे विद्वान संत का सानिध्य प्राप्त होना उनके लिए अत्यन्त गौरवपूर्ण है।उन्होंने कहा कि वे अखाड़े की परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए भी पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।इस अवसर पर श्रीमहंत प्रेमगिरी,महंत दर्शन भारती,महंत ललितानंद गिरी,महंत राजगिरी,स्वामी अर्जुनपुरी,स्वामी संतोषानंद गिरी, स्वामी परमेश्वर दास,गुरू माता,महंत महेश पुरी,एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा,कालेज के शिक्षकों सहित जापान से आए सैकड़ों श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

अधिशासी अभियंता की अगुवाई में 35गांवों में पेेयजल परिसर में दूसरे दिन भी सफाई कराई

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपेक्षा के अनुसार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में पेयजल निगम ने भी जनपद को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के संकल्प को मजबूत करते हुए विशेष तौर पर दूसरे दिन भी अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को दूरूस्त करने का कार्य जारी रखा। उत्तराखण्ड पेयजल निगम हरिद्वार के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गुप्ता के अनुसार विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने दूसरे दिन भी विभागीय स्टाफ एवं जनसहभागिता के साथ सफाई अभियान चलाते हुए परिसर को पूरी तरह से स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने का कार्य किया। पेयजल योजनाओं के परिसर की सफाई अभियान के अर्न्तगत फोटोग्राफ भी शेयर कर दिए गये है। बताते चले कि जिलाधिकारी के स्वच्छ एवं सुन्दर जनपद बनाने के संकल्प में सहभागिता निभाते हुए जल निगम ने भी दो दिन विशेष अभियान चलाकर पेयजल परियोजनाओं से जुड़े परिसर एवं आस पास के क्षेत्रों में जनसहभागिता से सफाई अभियान चलाया।सहायक अभियंता बी.एस.फस्वाण,सहायक अभियंता नीरज कपिल, सहायक अभियंता आजाद सिंह,अवर अभियंता इंजी.वर्षा विष्ट,अवर अभियंता इं0मौ.सलमान,अपर सहायक अभियंता आर.के.शर्मा,इ.मंगल सिंह नेगी अपर सहायक अभियंता तथा इं.सीमा बिष्ट सहायक अभियंता को तैनात किया गया था। सभी अधिकारी दो दिन तक लगातार कार्मिको के साथ साथ जनसहभागिता के जरिये स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का कार्य किया। जिलाधिकारी के आहवान पर दो दिन के लिए पेयजल योजनाओं के परिसरों की सफाई हेतु स्पेशल सफाई अभियान चलाया गया।अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के जनपद को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के संकल्प में पेयजल निगम भी अपनी सहभागिता निभा रही है। सहभागिता में भागीदारी करते हुए विभाग ने बीते दिवस शनिवार के बाद 14दिसम्बर रविवार को भी लगभग 35योजनाओं के परिसर की साफ-सफाई की। साथ ही भविष्य में भी स्वच्छता के प्रति सजग रहने का संकल्प दोहराया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *