Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

आठवीं राज्य सीनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप: पुरुष वर्ग में देहरादून चैंपियन, हरिद्वार उपविजेता

1 min read
Listen to this article

देहरादून: 15 दिसंबर 2025

​देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय आठवीं राज्य सीनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले रविवार को हुए। इस चैंपियनशिप में प्रदेश भर से 25 टीमों ने भाग लिया।

​पुरुष वर्ग के फाइनल में हरिद्वार और देहरादून की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मुकाबले में देहरादून की टीम ने 55-53 के स्कोर से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम की। हरिद्वार की टीम उपविजेता (रनर-अप) रही और पहली बार फाइनल में पहुंचकर जबरदस्त प्रदर्शन किया।

​हरिद्वार लौटने पर उपविजेता टीम का जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों (सचिव संजय चौहान और अध्यक्ष ललित नय्यर) द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *