प्रेस क्लब हरिद्वार के सदस्यों को नए साल का तोहफा: क्लब की अनूठी पहल, देखें पूरी खबर
1 min read
हरिद्वार: प्रेस क्लब हरिद्वार ने नव वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में अपने सदस्यों के लिए एक विशेष भेंट की घोषणा की है। क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के अनुसार, वरिष्ठ सदस्यों के सुझाव पर इस बार सभी सदस्यों को ट्रैकसूट उपहार स्वरूप दिए जाएंगे।
इस पहल का उद्देश्य सदस्यों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और आपसी एकजुटता को मजबूत करना है। ट्रैकसूट की समय पर फिटिंग और तैयारी के लिए सभी सदस्यों से शनिवार और रविवार तक अपने साइज की जानकारी महासचिव दीपक मिश्रा, खेल संयोजक राहुल वर्मा या अन्य नामित पदाधिकारियों (श्रवण झा, बालकिशन शास्त्री, आशीष मिश्रा, प्रतिभा वर्मा) के पास दर्ज कराने की अपील की गई है।
